Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर: बैलपड़ाव में जंगल में भीषण आग, आबादी क्षेत्र के करीब पहुंची...

रामनगर: बैलपड़ाव में जंगल में भीषण आग, आबादी क्षेत्र के करीब पहुंची लपटें — वन विभाग ने शुरू की जांच, शरारती तत्वों की आशंका….

रामनगर : रामनगर (तराई पश्चिमी वन प्रभाग) के बैलपड़ाव क्षेत्र में बीती रात जंगल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें पुलिस चौकी और नजदीकी आबादी क्षेत्र तक पहुंच गईं, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। धुआं चौकी तक पहुंचने लगा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुट गई। आग आबादी क्षेत्र के समीप होने के कारण स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।

फायर वॉचर डूंगर सिंह ने बताया कि टीम लगातार आग बुझाने में लगी है और फायर लाइन काटकर आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

गर्मियों के मौसम में जंगलों में आग की घटनाएं आम हो जाती हैं, लेकिन बैलपड़ाव का इलाका संवेदनशील माना जाता है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। डूंगर सिंह ने कहा कि संभव है किसी उपद्रवी तत्व ने आग लगाई हो, या आग किसी अज्ञात कारण से फैली हो। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की जा रही है।

प्रशासन और वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments