Homeराज्यउत्तराखण्डऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने आतंक के गढ़ पर बरसाई तबाही, 90...

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना ने आतंक के गढ़ पर बरसाई तबाही, 90 से ज्यादा आतंकी ढेर — CM धामी बोले “भारत माता की जय, जय हिंद!……

देहरादून: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ देर रात चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (#OperationSindoor) को लेकर देशभर में खुशी की लहर है। लोग मान रहे हैं कि यह पहलगाम आतंकी हमले का उचित जवाब है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—

“शौर्यं तेजः संयमश्च, यत्र भारतसैनिका:।
विजयं तेषु नित्यं स्यात्, जयतु भारतमाता॥”
और साथ में लिखा — “भारत माता की जय! आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का #OperationSindoor जय हिंद!”

भारतीय सेना ने मंगलवार रात से बुधवार तड़के तक पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। ये ठिकाने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें अकेले मुरिदके में 30 आतंकी ढेर किए गए। ये सभी ठिकाने भारत में आतंकी घुसपैठ के लॉन्च पैड थे।

सूत्रों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारत की इस जवाबी कार्रवाई से राष्ट्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि आतंकवादियों को ऐसे ही नेस्तनाबूद किया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments