चमोली : चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जोशीमठ विकाशखंड के आपदा प्रभावित किमाणा गांव में शनिवार रात एक बार फिर भारी मात्रा में मलबा आने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। खतरे की आशंका के बीच ग्रामीण पूरी रात एक-दूसरे को आवाज देकर सतर्क करते रहे और सुरक्षित स्थानों की ओर जाते रहे।
चमोली के किमाणा गांव में फिर बरपा बारिश का कहर
ग्रामीणों का कहना है कि वे पूर्व में भी प्रशासन को गांव पर मंडरा रहे खतरे से कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में भय का माहौल बना हुआ है और लोग हर पल अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं।
रातभर दहशत में जागते रहे ग्रामीण
हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन के अनुसार राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है।