Homeराज्यउत्तराखण्डपीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बंशीधर तिवारी से की...

पीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बंशीधर तिवारी से की शिष्टाचार भेंट, पीआरएसआई के नेशनल कॉन्फ्रेंस में किया आमंत्रित।

छत्तीसगढ़ – पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पीआरएसआई के रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया। दोनों के बीच उत्तराखण्ड के 25 वें वर्ष रजत जयंती वर्ष में लोक संपर्क और संचार की भूमिका पर चर्चा हुई।

डॉ. अजीत पाठक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति प्रत्येक देशवासी के मन में अगाध श्रद्धा है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड की प्रगति सराहनीय है। सतत विकास लक्ष्यों में नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर रहा है। सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून और यूसीसी पर लिए गए निर्णय अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बने हैं। प्रधानमंत्री मार्गदर्शन और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विरासत के संरक्षण और विकास दोनों ही पहलुओं पर उत्कृष्ट काम हो रहे हैं।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखण्ड की प्रगति और यहां पर्यटन के विविध आयामों की जानकारी देश भर में जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डॉ. अजीत पाठक ने उत्तराखण्ड की प्रगति की सराहना की और पीआरएसआई के व्यापक अखिल भारतीय नेटवर्क के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों, निवेश और पर्यटन की जानकारी का प्रचार प्रसार देश भर में करने में एक सेतु के रूप में पीआरएसआई का उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

#PublicRelationSocietyofIndia #PRS #UttarakhandProgress #TourismInUttarakhand #CommunicationRole #NationalConference #AjitPathak #BanshidharTiwari #UttarakhandSilverJubilee #PrideOfUttarakhand #PRSINetwork

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments