Homeराज्यउत्तराखण्डग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहाड़ी टोपी और वास्केट में नजर आए प्रधानमंत्री...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहाड़ी टोपी और वास्केट में नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिया बड़ा संदेश।

देहरादून – उत्तराखंड को समृद्ध दशक बनाने के लिए देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून में जुटे हैं। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन शुरू हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई पहुंच चुके हैं। इस दौरान वह पहाड़ी टोपी और वास्केट में खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं। उनके साथ इस वक्त सीएम धामी और मुख्य सचिव संधू मौजूद हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी ने समिट में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाई है। कहा कि 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा गया है। लाखों रोजगार भी मिलेंगे।

प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन की भव्य तैयारियां की हैं। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुके हैं। इनमें से 44 करोड़ रुपये का निवेश ग्राउंडिंग के लिए तैयार है।

जोन-ए में मुख्य पंडाल बनाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उद्योगपतियों के लिए सोफे लगाए गए हैं।

वहीं, समिट के दौरान उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों- प्लेटिनम, गोल्ड, डायमंड में व्यंजन परोसे जाएंगे। इन श्रेणियों के लजीज व्यंजन छह किचन में तैयार किए जाएंगे जिनमें तीन मेगा किचन भी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular