Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे रुद्रपुर, जनसभा को कर रहे संबोधित, कार्यकर्ताओं में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे रुद्रपुर, जनसभा को कर रहे संबोधित, कार्यकर्ताओं में उत्साह।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव 2024 की पहली रैली शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित इस रैली में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा ने जोरशोर से तैयारी की है।

रुद्रपुर में पीएम मोदी ने मानूंगा देवी को जय के साथ शुरू संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने देशी अंदाज में हाल चाल लिया। पीएम मोदी ने कहा कि भीड़ को देखकर यह तय नहीं हो पा रहा कि यह प्रचार सभा या विजय रैली।

पीएम मोदी ने पीछे धूप में रहने वालों से क्षमा मांगी। कहा कि पंडाल सोच से छोटा पड़ गया। यह व्यवथा की कमी है। यह धूप में तपने की तपस्या को विकास कर लौटाऊंगा। मोदी-मोदी के नारे से बीच में पीएम को भाषण रोकना पड़ा। पीएम ने कहा कि देव भूमि का यह आशीर्वाद मेरी बड़ी ड्यूटी है।

वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित कर हुए कहा कि पीएम के लक्ष्य 400 पार को पूरा किया जाएगा। पीएम के नेतृत्व में देश को बुलंदी मिली है। कोरोना की चुनौती को पार किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular