Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू, 18 मई को होंगे...

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू, 18 मई को होंगे दर्शन….

गोपेश्वर (चमोली): पंचकेदारों में शामिल भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को गोपेश्वर स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली को भक्तों के दर्शनार्थ निकाला गया।

डोली को दो दिनों तक गोपीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 16 मई को डोली रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी और 17 मई को मंदिर पहुंचेगी।

18 मई को सुबह 6:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधियों के साथ रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है।

समुद्रतल से लगभग 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर पंचकेदारों में चौथा प्रमुख स्थल है, जहां भगवान शिव के मुख स्वरूप की पूजा की जाती है। कपाट खुलने के मौके पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular