Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड राज्य के हर अस्पताल में बेहतर इलाज की तैयारी, 5 महीने...

उत्तराखंड राज्य के हर अस्पताल में बेहतर इलाज की तैयारी, 5 महीने में दिखेगा असर…..

health minister dhan singh rawatदेहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्यभर के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला और उप जिला अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने में जुट गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी 5 महीनों में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नए स्तर तक ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आम जनमानस को स्थानीय स्तर पर ही सभी बीमारियों का इलाज उपलब्ध हो और रेफरल की आवश्यकता न्यूनतम हो। इसके लिए सरकार स्वास्थ्य विभाग को हरसंभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती के लिए आकर्षक सेवा शर्तें तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि किसी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को इलाज में असुविधा न हो। सभी अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार जल्द ही ठोस योजना लागू करने जा रही है।

इस बीच, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने स्वास्थ्य विभाग को टेलीमेडिसिन सेवाओं को वास्तविक चिकित्सा सेवाओं में बदलने की दिशा में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का फोकस अब केवल इलाज पर नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular