Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा में हादसे: गदेरे में मिला अज्ञात शव, शटल पार्किंग के...

केदारनाथ यात्रा में हादसे: गदेरे में मिला अज्ञात शव, शटल पार्किंग के पास नेपाली मजदूर खाई में गिरा…..

Gaurikund Unknown Bodyरुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हादसों का सिलसिला जारी है। बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक नेपाली मजदूर शटल पार्किंग के पास खाई में गिर गया, जबकि डाट पुलिया से लगभग 300 मीटर ऊपर गदेरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला।

गदेरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:गौरीकुंड के डाट पुलिया से 300 मीटर ऊपर स्थित गदेरे में अज्ञात शव देखे जाने की सूचना पर डीडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से शटल सेवा द्वारा गौरीकुंड पार्किंग तक लाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

खाई में गिरा नेपाली व्यक्ति: एक अन्य घटना में बीती रात शटल पार्किंग के पास एक नेपाली मूल का मजदूर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करीब 50 मीटर गहरी खाई से मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल मजदूर के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसे 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

इन लगातार हो रहे हादसों ने तीर्थयात्रियों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की अपील है कि श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments