Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, पांच महिला दंगाई को...

हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, पांच महिला दंगाई को किया गिरफ्तार।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा में शामिल महिला पत्थरबाजो की पुलिस ने गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य महिला उपद्रवियों की भी चिन्हीकरण का काम चल रहा है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीम में काम कर रही है, आगे भी अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस विभाग के नुकसान का आकलन भी प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने अब तक 84 पुरुष और पांच महिलाएं कुल मिलाकर 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular