Homeराज्यदिल्लीपीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, सात...

पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित…..

दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। उनके पार्थिव शरीर को फिलहाल उनके सरकारी निवास पर रखा गया है, जहां नेताओं और लोगों का आना-जाना जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उपस्थित थे। पीएम मोदी ने उन्हें एक “समर्पित और सम्मानित नेता” बताते हुए उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनके कामों ने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था को नया दिशा दी।

मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक से दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने शोक संदेश में डॉ. मनमोहन सिंह को एक महान नेता और मार्गदर्शक बताया। कांग्रेस के अन्य नेताओं और समाजिक व्यक्तित्वों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है और उनके योगदान को याद किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular