Homeराज्यदिल्लीभारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन , देश भर...

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन , देश भर में शोक की लहर…

दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। डॉ. मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के बाद गुरुवार शाम एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

एम्स, नई दिल्ली ने एक न्यूज बुलेटिन जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है। अस्पताल ने कहा, “अत्यंत दु:ख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना देते हैं। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण उपचाराधीन थे और 26 दिसंबर 2024 को घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। घर पर ही उन्हें तुरंत पुनर्जीवित करने के उपाय शुरू किए गए। उन्हें रात 8:06 बजे एम्स, नई दिल्ली के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

डॉ. मनमोहन सिंह ने 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उनकी नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों को अपनाया और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत किया। उनकी छवि एक ईमानदार, विचारशील और समर्पित नेता के रूप में बनी रही।

उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनेताओं और समाजिक व्यक्तित्वों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके योगदान को सराहा है। डॉ. मनमोहन सिंह की कड़ी मेहनत और देश के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular