लंबे समय से फरार ₹10,000 के इनामी अपराधी को पिथौरागढ़ पुलिस ने धरदबोचा, डीएसपी की निगरानी में टीम को मिली बड़ी सफलता
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 24 नवंबर 2023 को योगेश सिंह द्वारा थाना मुनस्यारी में एक तहरीर दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बताया गया कि 23 नवंबर की रात जगदीश सिंह कोरंगा उर्फ जग्गू ने उनके नानी-नानाजी के साथ मारपीट कर जेवर लूट लिए थे और फरार हो गया था। इस घटना के संबंध में थाना मुनस्यारी में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323/324/394/457/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था और उस पर न्यायालय द्वारा कई बार गैर-जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 23 फरवरी 2024 को उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक धारचूला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार तकनीकी और मैनुअल प्रयास करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। अभियुक्त लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन पुलिस ने आज 11 अगस्त 2025 को टीवी टावर, धारचूला के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।




Very nice article. I absolutely love this site. Keep it up!
xnxx