Homeराज्यउत्तराखण्डविदेशी पर्यटकों को लेकर सतर्क हुआ पिथौरागढ़ प्रशासन, होटल-होमस्टे संचालकों को दिए...

विदेशी पर्यटकों को लेकर सतर्क हुआ पिथौरागढ़ प्रशासन, होटल-होमस्टे संचालकों को दिए सख्त निर्देश….

पिथौरागढ़: जिले में इन दिनों बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक ओम पर्वत, आदि कैलाश और अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस और होम स्टे संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई विदेशी नागरिक आपके यहां रुकता है, तो उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर ‘फॉर्म-सी’ पोर्टल पर देना अनिवार्य है। इसके लिए पहले अपने होटल या होम स्टे को पोर्टल पर रजिस्टर करें और फिर हर विदेशी मेहमान का विवरण ऑनलाइन भरें।

सभी को विदेशी नागरिक के पासपोर्ट और वीजा की कॉपी सुरक्षित रखनी होगी और एक रजिस्टर में उनका पूरा विवरण भी लिखना होगा।

अगर किसी विदेशी की गतिविधि संदिग्ध लगे, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो विदेशी नेपाल जाना चाहते हैं, उन्हें बता दिया जाए कि पिथौरागढ़ से नेपाल जाने का कोई वैध रास्ता नहीं है। वे झूला पुल या अन्य अनधिकृत रास्तों से सीमा पार न करें।

फॉर्म-सी न भरने या जानकारी छिपाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल तक की सजा हो सकती है।

किसी भी जानकारी या समस्या के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9411112806 पर संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See huge types of skins. Tools give sound joy. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] now. Select any kind smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular