Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल के बेतालघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे...

नैनीताल के बेतालघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में 8 लोगों की मौत, दो घायल।

नैनीताल – नैनीताल के पास बेतालघाट क्षेत्र के मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में चालक की भी मौत हो गई है। वाहन में सवार दो नेपाली मजदूरों की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि सोमवार देर रात पिकअप के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन में चालक राजेंद्र कुमार (42) पुत्र हरिराम निवासी ओडाबासकोट के अलावा नौ नैपाली मजदूर सवार थे।

सभी क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम खत्म करने के बाद वापस लौटने की तैयारी में थे तभी यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले नेपाली मजदूरों के नाम और उनके घर का पता अभी नहीं चला है। घायलों के होश में आने के बाद ही कुछ जानकारी हासिल हो सकेगी। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटी है लेकिन अंधेरा होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular