Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड से लोग परेशान, 23 दिसंबर...

पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड से लोग परेशान, 23 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगा ठंड का प्रकोप।

देहरादून – उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

कड़ाके की ठंड बढ़ा रही परेशानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular