Wednesday, March 11, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून: OPERATION CRACKDOWN के तहत दून पुलिस का सत्यापन अभियान, 15 मकान...

देहरादून: OPERATION CRACKDOWN के तहत दून पुलिस का सत्यापन अभियान, 15 मकान मालिकों पर 1.5 लाख का जुर्माना

DEHRADUN: उत्तराखंड राज्य में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर शहर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

सबसे पहले, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पटेलनगर पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ और डॉग स्क्वाड की टीम ने आईएसबीटी के पास स्थित एमडीडीए फ्लैट्स परिसर में अभियान शुरू किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई।

180 लोगों का किया सत्यापन, 22 को लिया हिरासत में 

जांच के दौरान कुल 180 लोगों का सत्यापन किया गया। लेकिन, कई लोग अपने पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। परिणामस्वरूप पुलिस ने 22 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। इन सभी को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पूछताछ के लिए लाया गया है।

15 मकान मालिकों पर डेढ़ लाख का जुर्माना 

वहीं दूसरी ओर, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जांच में 15 मकान मालिक ऐसे पाए गए, जिन्होंने अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इसके बाद पुलिस ने 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इन सभी पर कुल 1 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

नियम तोड़ने पर वसूला 8750 रुपये का जुर्माना

इसके आलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 35 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उनसे 8750 रुपये का जुर्माना वसूला।

आगे भी जारी रहेगा सत्यापन अभियान 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जिले में सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि बाहरी जनपदों और राज्यों से आकर बिना सत्यापन के रह रहे लोगों की पहचान की जा सके और किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई

  • कुल सत्यापित व्यक्ति: 180
  • बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक: 15
  • 83 पुलिस एक्ट के तहत लगाया गया जुर्माना: ₹1,50,000
  • 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए व्यक्ति: 35
  • 81 पुलिस एक्ट के तहत वसूला गया जुर्माना: ₹8,750
  • 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिए गए संदिग्ध: 22

पुलिस ने साफ किया है कि आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2