Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक पेड़ मां के नाम’! पीसीआरडब्लूए ने किया वृक्षारोपण

एक पेड़ मां के नाम’! पीसीआरडब्लूए ने किया वृक्षारोपण

देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत राज्य सरकार हरेला पखवाड़े मना रही है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। जहां अलग-अलग विभागों को लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं एनजीओ और समितियां भी मुख्यमंत्री की मुहिम को आगे बढ़ाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

हाल ही में पीसीआरडब्लूए के सचिव अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पॉम सिटी में एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें संस्कृति सचिव सरिता नौटियाल व सदस्य लक्ष्मी अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, सह कोषाध्यक्ष विशाल वर्मा, सदस्य अमित मांगलिक संजीव अग्रवाल, एडवोकेट किशोर सिंह पुंडीर सहित तमाम पदाधिकारियों ने कई लोगों को एकत्रित कर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुहिम से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि मानव जाति को भी आने वाले दिनों में बड़ा फायदा होगा।

PCRWA planted trees

अध्यक्ष एसएस तोमर और सचिव अनिल गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की मुहिम एक पेड़ मां के नाम में जनसहभागिता बहुत जरूरी है। जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है।

 

 

 

यह भी पढ़े…..

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular