Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में दोहरी हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक...

रुद्रपुर में दोहरी हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार….

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ज़मीन कब्जे के विवाद को लेकर बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में हरदीप सिंह नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, हरदीप के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घटना 28 अप्रैल को रुद्रपुर की गल्ला मंडी में हुई थी, जब दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर विवाद हो गया। मृतक के बेटे सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अवधेश कुमार सलूजा और दिनेश कुमार सलूजा अपने अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान में जेसीबी मशीन लेकर तोड़फोड़ करने पहुंचे थे। जब सुरेंद्र सिंह अपने पिता गुरमेज सिंह और भाई मनप्रीत सिंह के साथ उन्हें रोकने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गुरमेज सिंह और मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश सलूजा, दिनेश सलूजा, विशाल आनंद, हेमंत सलूजा, हरीश सलूजा और चरनजीत सलूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच एक अन्य आरोपी हरदीप सिंह, निवासी ग्राम भोलापुर कदीम, थाना खजुरिया, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments