देहरादून – 8 अगस्त को तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर प्रदेश की 13 महिलाओं को पुरस्कार किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी में बेहतर कार्य करने वाली कार्यत्रियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस बात की जानकारी महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने दी है। उन्होंने कहा कि तेरह जनपदों से तेरह महिलाओं का चयन किया जाता है जिसके तहत तीलू रौतेली पुरस्कार राज्य स्तर पर दिया जाता है।



