Homeराज्यउत्तराखण्डएसटीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाथी के दांत और लेपर्ड...

एसटीएफ और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाथी के दांत और लेपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार।

देहरादून – एसटीएफ,वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लैपर्ड की खाल के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

राज्य में वन्य जीव अंगों की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाल ही में गोष्ठी कर एसटीएफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुरूप एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी टीम को निर्देशित किया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप 7 दिन के अंदर दो अलग-अलग मामलों में चार वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी के दांत एवं दो लेपर्ड की खाल बरमाद की गई। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि वन्य जीव तस्कर लंबे समय से चंपावत क्षेत्र से वन्य जीव अंगों की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रूप से इस पर कार्रवाई करने हेतु लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments