Homeराज्यउत्तराखण्ड25 जनवरी को अयोध्या के लिए देहरादून के बजाय अब हरिद्वार से...

25 जनवरी को अयोध्या के लिए देहरादून के बजाय अब हरिद्वार से चलेगी पहली आस्था स्पेशल ट्रेन, पढ़ें पूरा रूट…

देहरादून – अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दून और हरिद्वार से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते दून से 18 और हरिद्वार से 22 कोच की ट्रेन चलेगी। हरिद्वार से पहली ट्रेन 25 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी।

दरअसल, देहरादून से हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते 18 कोच से अधिक कोच वाली ट्रेन का संचालन दून से कराना रेलवे के लिए बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि रेलवे ने 22 कोच वाली आस्था ट्रेन दून के बजाय हरिद्वार से चलाने का फैसला लिया है।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, 18 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन दून से और 22 कोच वाली ट्रेन हरिद्वार से चलाने की योजना है। हरिद्वार से 25 जनवरी को रवाना होने वाली पहली ट्रेन हरिद्वार से होते हुए मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमपुर और लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

इसके बाद एक फरवरी को दून से रवाना होने वाली 18 आस्था कोच मुरादाबाद, रामपुर, बरेली से लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद आठ फरवरी को भी हरिद्वार से ही आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए निकलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular