HomeबॉलीवुडOMG..!!! करन जौहर के बेबी बंप में हाथ रखने पर भड़की करीना,गुस्से...

OMG..!!! करन जौहर के बेबी बंप में हाथ रखने पर भड़की करीना,गुस्से में कह दिया ये….

 karena

बॉलीवुड की ‘पू’ यानि करीना कपूर को पब्लिकली गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन हाल ही में वो फिल्ममेकर करण जौहर पर काफी गुस्सा हो गईं। ‘लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स 2016’ के समारोह पर जब ‘ग्लैमर डिवा ऑफ द ईयर’ खिताब से नवाजने के लिए छोटे नवाब की पत्नी करीना कपूर खान को स्टेज पर बुलाया गया था तो शो को होस्ट कर रहे करण जौहर ने उनके साथ सरेआम कुछ ऐसा किया कि वो गुस्सा हो गईं।

करीना अवॉर्ड लेकर जब स्टेज से जाने लगीं तो करण ने उन्हें रोक कर पूछा कि क्या उन्होंने बच्चे का कोई नाम सोचा है ? इस पर करीना ने पर्सनल सवाल नहीं पूछे जाने की गुजारिश की। 
इतना ही नहीं करण जौहर करीना को स्टेज पर रोक कर जबरदस्ती उनके बेबी बंप पर हाथ फेरने लगे। करण की ये हरकत करीना को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने गुस्से में करण को पीछे हट जाने के लिए कहा। 
करण ने कहा कि बेबी बंप को रब करने से अच्छी चीजें होती हैं। वहीं करण को करीना का पेट सहलाते देख कर उनके को-होस्ट अर्जुन कपूर भी ऐसा करने लगे। करीना को जब यह उनके लिए असहज लगने लगा तो उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में पहले ही हिट हो रही हैं, अब वो और क्या अच्छा चाहते हैं। करीना ने दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पीछे हट जाओ।
जब करण ने देखा कि करीना गुस्सा हो रही हैं तो उन्होंने मामले को संभालते हुए कहा कि वह इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम को नहीं छोड़ा और सभी चीजें करती रहीं। वो प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। शायद ही ऐसा कोई दिखता होगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular