Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, दो मरीजों में संक्रमण...

उत्तराखंड में कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक, दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि……

देहरादून: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने फिर से दस्तक दे दी है और अब इसकी आहट उत्तराखंड में भी सुनाई देने लगी है। राज्य में दो नए मरीजों में इस नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है, जो हाल ही में अन्य राज्यों से यात्रा कर लौटे थे।

जानकारी के अनुसार, संक्रमितों में एक महिला गुजरात की यात्रा से लौटी हैं, जिनका ऋषिकेश AIIMS में उपचार चल रहा है। दूसरी मरीज एक चिकित्सक हैं, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटी हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि मरीजों में नए वैरिएंट से मिलते-जुलते लक्षण दिखते हैं, तो उनकी अनिवार्य जांच की जाए।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, विशेष रूप से यात्रा करने वाले लोग मास्क पहनें और भीड़भाड़ से बचें। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

#COVID19Variant #UttarakhandCases #TravelHistory #HealthDepartmentAlert #PositivePatients

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular