Homeराज्यउत्तराखण्डबागेश्वर में रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विजिलेंस की...

बागेश्वर में रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई.

बागेश्वर : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक और बड़ा मामला सामने आया है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बागेश्वर में तैनात जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?
सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी पर एक पूर्व सैनिक से लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के बाद विजिलेंस ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनी कार्रवाई और मुख्यमंत्री का बयान
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट संदेश दिया है कि, “राज्य में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदारी और पारदर्शिता हमारी सरकार की मूल भावना है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular