विजन 2020 न्यूज: राजधानी देहरादून के बाद अब कुमाऊं में भी डेंगू ने दी दस्तक। नैनीताल में डेंगू से एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के कोदार गांव के रहने वाले देवी दत्त की डेंगू के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई, देवी दत्त को 26 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। आपको बता दें कि हल्द्वानी में इस साल अभी तक डेंगू के 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। पिछले साल भी नैनीताल जिले में डेंगू के 952 संदग्धि मरीज सामने आए थे। जिसमें से 38 मामले डेंगू पॉजिटिव पाए गए। राजधानी देहरादून में भी इस साल 200 से ज्यादा डेंगू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
कुमाऊं में डेंगू की दस्तक, नैनीताल में डेंगू से बुजुर्ग की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!