Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में चार दिन पहले हुई हत्या का हुआ खुलासा, दोस्त ने...

हरिद्वार में चार दिन पहले हुई हत्या का हुआ खुलासा, दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट

हरिद्वार : हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में चार दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दोस्त ने ही उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार में चार दिन पहले हुई हत्या का हुआ खुलासा

हरिद्वार में चार दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाबालिक मृतक कुणाल और 23 वर्षीय आरोपी अरविंद आपस में दोस्त थे और 7 फरवरी को साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच हुई बहस के बाद अरविंद ने कुणाल को मौत के घाट उतार दिया।

बहनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी से था नाराज

पुलिस के मुताबिक मृतक ने आरोपी की बहनों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिससे तिलमिला उठे आरोपी अरविंद ने उसकी हत्या कर डाली। बता दें कि 7 फरवरी को मृतक कुणाल का शव कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र मंदिर के पास जंगल में मिला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या काम करना दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular