
शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. यहां पर राहुल पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं. तभी बैठक से पहले कांग्रेस की एक महिला विधायक और महिला पुलिस कांस्टेबल के बीच हाथापाई हो गयी. और तो और नौबत यहां तक आगयी की विधायिका ने पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया.
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने महिला कांस्टेबल को मारा तो कांस्टेबल ने भी पलटकर विधायक को थप्पड़ मारा है.
दरअसल, राहुल गांधी ने हिमाचल में हार के मंथन के लिए बैठक बुलाई थी. इसी बैठक के लिए विधायक पहुंची थीं. और जब कांस्टेबल ने विधायिका को रोका तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी.