Homeराज्यदिल्लीघर के अंदर बहु के साथ हुआ ये सब और बेखबर सास...

घर के अंदर बहु के साथ हुआ ये सब और बेखबर सास धूप सेकती रही, पढ़े पूरी खबर!

आत्महत्या का नया मामला पंजाब के जालंधर शहर से सामने आया है। जहां एक महिला ने आत्महत्या करने जैसा कमजोर कदम उठाकर सभी को हैरान कर दिया।

जानकारों की माने तो पंजाब के जालंधर शहर की रहने वाली एक महिला ने खुद को घर के अंदर बंद करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन, इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी महिला की सास घर के ठीक बाहर सर्दी की वजह से धूप सेंक रही थी और उसे बहू के इस खौफनाक कदम का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं हुआ। महिला के घरवालों का कहना है कि उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा कि वो किसी बात से इस तरह का कदम उठा सकती है। आत्महत्या करने वाली महिला का नाम हरसिमरनजीत कौर था जिसकी शादी कुछ साल पहले कमलजीत सिंह से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है।

हरसिमरनजीत कौर जब खुद को फांसी लगा रही थी उस वक्त घर पर कोई भी नहीं था और उसकी साल घर के बाहर धूप सेंक रही थी। लेकिन, सास जब कुछ देर बाद घर में वापस आई तो अपनी बहू को फांसी के फंदे से झूलता देखा। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस भी यह बात समझ नहीं सकी है कि आखिर इस महिला ने आत्महत्या क्यों की। हालांकि, पुलिस इस मामले में महिला के पति और उस वक्त घर के आस पास मौजूद उसकी सास पर ही जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, महिला के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिसकी वजह से दोनों पर शक और गहरा हो रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular