Homeराज्यउत्तराखण्डदुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार, पुलिस...

दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार, पुलिस ने यूपी के रामपुर से किया गिरफ्तार

नैनीताल – दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी बोरा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में था। रामपुर में वह अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

जानिए पूरा मामला 
एक सितंबर को मुकेश बोरा के खिलाफ महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। दो सितंबर को मुकेश बोरा पर पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। पीड़ित महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया था। तभी से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बोरा कोर्ट गया था। कोर्ट ने याचिका निरस्त की तो वह हाईकोर्ट पहुंच गया था। 13 सितंबर को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी थी। 17 को गिरफ्तारी की याचिका खारिज हो गई। तब से बोरा फरार हो गया था।

#POCSO #rape #accused #Arrested #UP #UttarakhandPolice #Crime

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular