Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसावणी गांव में भीषण अग्निकांड, सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव...

सावणी गांव में भीषण अग्निकांड, सीएम धामी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश…

देहरादून – उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित सावणी गांव में रविवार रात एक भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 भवन जलकर राख हो गए, जिनमें देवदार और कैल की लकड़ी से बने मकान भी शामिल थे। लकड़ी के बने घरों की वजह से आग तेजी से फैल गई और सभी घरों में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। इस भयंकर आग में एक 76 वर्षीय महिला की जान भी चली गई।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तरकाशी के सावणी गांव में आग लगने से कई घर इसकी चपेट में आए, यह अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं लगातार जिलाधिकारी से संपर्क में हूं। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस मुश्किल समय में हम ग्रामवासियों के साथ खड़े हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

#Uttarkashi #SavaniVillageFire #FireAccident #FireRescue #ReliefOperations #ChiefMinister #DisasterResponse #UttarakhandNews #FireIncident #CommunitySupport

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular