Home राज्य उत्तराखण्ड पिथौरागढ़ के जंगलों में लगी भीषण आग, 70 प्रतिशत जंगल जलकर खाक

पिथौरागढ़ के जंगलों में लगी भीषण आग, 70 प्रतिशत जंगल जलकर खाक

0
pithoragarh news

पिथौरागढ़ :  पिथौरागढ़ के जंगलों में लगी आग ने तांडव मचाया हुआ है। आग इतनी विकराल हो गई है कि इस पर काबू पाना बिल्कुल मुश्किल हो गया है। गंगोलीहाट तहसील के खरीक गाँव में लगी आग के कारण 70 प्रतिशत जंगल जलकर खाक हो गए हैं।

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के जंगलों में लगी भीषण आग

पिथौरागढ़ के जंगलों में लगी आग ने अब विकराल रूप धारण कर लिया है। ताज़ा मामला बेरीनाग गंगोलीहाट तहसील के खरीक गाँव का है जहाँ वनाग्नि ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते 70 प्रतिशत जंगल राख की ढेरी बन गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये भीषण तबाही वन विभाग के रेंज कार्यालय से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर हुई लेकिन विभाग इस आग को बुझाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ।

70 प्रतिशत जंगल जलकर खाक

खरीक के जंगलों में केवल पेड़ ही नहीं जले, बल्कि यहाँ के वन्यजीवों का भी नामोनिशान मिट गया है। बांज के घने जंगलों में रहने वाले अनगिनत पशु-पक्षी, सरीसृप और दुर्लभ जीव इस आग के घेरे में फंसकर जिंदा जल गए। जो जानवर बच गए हैं, वे अब बेघर होकर गाँव की बस्तियों की ओर भाग रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची तो रही है लेकिन संसाधनों के अभाव और आग की विकरालता को देखते हुए बेबस”होकर वापस लौट रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here