HomeUncategorizedपुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा बरामद

रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 16 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस लंबे समय से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर नजर रखे हुए थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गर्जिया पुलिस चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। सूचना के अनुसार मोहान रोड से होकर दो महिलाएं अवैध नशीला पदार्थ लेकर जा रही थीं। पुलिस ने मोहान रोड पर चेकिंग अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को रोका और तलाशी लेने पर गांजा बरामद किया।

गिरफ्तार की गई महिलाएं काशीपुर की रहने वाली हैं और लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त बताई जा रही हैं। वे रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में गांजा सप्लाई करने की फिराक में थीं। कोतवाल ने बताया कि आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस का कहना है कि नशे का कारोबार समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है और इसके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रामनगर पुलिस अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमित चेकिंग अभियान चलाकर किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के निर्देशों के तहत की गई है। प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिसके चलते पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री नशा विरोधी टास्क फोर्स को और सशक्त बनाने पर भी जोर दे रहे हैं ताकि प्रदेश को नशामुक्त बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular