Homeराज्यउत्तराखण्डवन विभाग की बड़ी कार्रवाई, घुरड़ के खुर, खाल और 5 किलो...

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, घुरड़ के खुर, खाल और 5 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार, दो फरार

पौड़ी – पौड़ी के गडोली क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर से घुरड़ जो कि हिमालय हिरण की ही एक प्रजाति है इस जंगली जीव के खुर, खाल और फ्रिज से रखा 5 किलो मांस बरामद किया है।

मौके पर ही वन विभाग की टीम ने वन्य जीव के शिकार पर दो अभियुक्त साजिद खान, और नेपाल मूलवासी तुला बहादुर को अपनी कस्टडी में में लिया हैं। जबकि दो अभियुक्त विजय दनोशी और प्रमोद भंडारी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। वन विभाग की टीम को एक गुप्तचर ने  घुरड़ के शिकार की सूचना दी थी, अब बरामद मांस के सैंपल को वन्यजीव परीक्षण के लिए भेजा गया है। वही गढ़वाल डीएफओ अनिरुद्ध स्वप्निल ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और अन्य दो आरोपियों की खोजबीन जारी है।

#Major #action #ForestDepartment #arrested #Ghurad #hoof #skin #meat #absconding #Crime #Pauri

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular