Homeराज्यमध्यप्रदेशअंधविश्वास के चलते गर्भवती बहु को मारने की कोशिश

अंधविश्वास के चलते गर्भवती बहु को मारने की कोशिश

asicdविज़न 2020 न्यूज: आंध्र प्रदेश में अंधविश्वास के चलते एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। नेल्लोरी जिले के कडरिगा गांव में एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी के बाद परिवार के लोगों ने ही गर्भवती बहू को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या के आरोप में परिवार के लोगों को गिफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि नेल्लोरी की रहने वाली टी गिरिजा एक बेटी की मां है। दूसरी बार भी गर्भवती होने पर टी गिरीजा के परिवार वाले उसे ज्योतिष के पास ले गए,ज्योतिष ने बताया कि इस बार भी वह लड़की को जन्म देने वाली है, इसके बाद गिरिजा की सास और ननद ने उसे मार डालने का फैसला किया, और आखिरकार 19 अगस्त को उसके पेट पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले से गिरिजा का शरीर 30 प्रतिशत जल गया, पुलिस को इस मामले की जानकारी 26 अगस्त को मिली, उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि तेजाब फेंकने वाली आरोपी सास अभी तक फरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments