Homeब्रेकिंग न्यूज़LIVE UPDATE: सपा संग्राम , सीएम अखिलेश-राज्यपाल नाईक की मुलाकात खत्म

LIVE UPDATE: सपा संग्राम , सीएम अखिलेश-राज्यपाल नाईक की मुलाकात खत्म

akhilesh-580x395

लखनऊ: अखिलेश,मुलायम और शिवपाल के बीच का मामला अभी तक सुलझा नही है। हलाकिं मुलायम और शिवपाल पार्टी और घर में सब ठीक होने की बात कह रहे है। पर यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाव भाव कुछ और ही बयां कर रहे है। इन सब में दिलचस्प ये है कि  आज अखिलेश राज्यपाल से मिलने गए है। अब राज्यपाल से की गई मुलाकात में क्या हल निकलेगा ये तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल अटकलों का बाजार गर्म है।

कहा जा रहा है कि वह दीपावली की बधाई देने गए हैं, लेकिन यह भी साफ है कि यह दीपावली की बधाई देने का मौका नहीं है.

वहीं मुलायम सिंह यादव ने आज अखिलेश सरकार में वन राज्यमंत्री पवन पांडे को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है. उन पर मुख्यमंत्री निवास में एमएलसी आशु मलिक को पीटने का आरोप है.

शिवपाल यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक पत्र लिखकर राज्यमंत्री पांडे के खिलाफ कार्यवाही करने की गुजारिश की है. शिवपाल ने बताया समाजवादी पार्टी और परिवार में सब कुछ ठीक है और कहीं कोई मतभेद नहीं है.

LIVE UPDATE:

# सीएम-राज्यपाल की ये शिष्टाचार की मुलाकात थी

# अखिलेश की राज्यपाल से मुलाकात खत्म, करीब आधे घंटे चली मुलाकात

# अखिलेश की राज्यपाल से मुलाकात हो रही है

# इसी दौरान मुलायम और शिवपाल की मुलाकात चल रही है

# अखिलेश की तरफ से बर्खास्त किए जाने के बाद शिवपाल ने अपने आवास पर लगे नेमपलेट को हटा दिया है.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular