देहरादून – केदारनाथ धाम की भांति उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा।

पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है।
चारधाम यात्रा अक्तूबर में होगी पूरी
युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी।
इसलिए इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
alexis fawx incest
Explore cool kinds of rubbers. Items bring sound vibe. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] now. Select each style smart.