Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहान अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार का निधन , सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि.....

महान अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार का निधन , सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि…..

देहरादून : सुप्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन की खबर से पूरा फिल्म जगत और सिनेमा प्रेमी शोक में डूब गए हैं। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मनोज कुमार, जिन्हें भारतीय सिनेमा में ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था, ने अपने अभिनय और निर्देशन से देशभक्ति की भावना को सशक्त किया। उनकी फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को भी सिनेमा के माध्यम से जीवंत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मनोज कुमार का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे न केवल एक महान अभिनेता थे, बल्कि सिनेमा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने वाले व्यक्तित्व भी थे। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular