Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा: ओमान से लौटे युवक की आत्महत्या का राज़ खुला, पत्नी की...

खटीमा: ओमान से लौटे युवक की आत्महत्या का राज़ खुला, पत्नी की निजी फोटो से कर रहा था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार…

खटीमा: उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र में ओमान से घर लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी सुलझ गई है। खटीमा पुलिस ने इस मामले में ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिलीप सिंह बोहरा उर्फ दीपक बोहरा, निवासी चंडाक, कोतवाली पिथौरागढ़, मृतक की पत्नी के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और इसी दौरान आरोपी ने महिला की निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए। इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर वह मृतक को ब्लैकमेल करने लगा और पैसे की मांग करता रहा।

मृतक, जो ओमान में नौकरी करता था, कुछ समय पहले ही भारत लौटा था। 13 मई को उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसे सामान्य आत्महत्या समझते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद मृतक के ओमान में काम करने वाले एक दोस्त ने परिजनों को बताया कि युवक लंबे समय से मानसिक तनाव में था और किसी को बार-बार पैसे भेज रहा था।

इसके बाद परिजनों ने युवक का मोबाइल खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध नंबर पर हजारों रुपये के ट्रांजैक्शन मिले। 19 मई को मृतक के भाई ने कोतवाली खटीमा में तहरीर दर्ज करवाई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिलीप सिंह बोहरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ब्लैकमेलिंग की बात स्वीकार की। खटीमा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

#Blackmailing #Suspiciousdeathcase #Omanreturnee #Friendrevealstruth #Socialmediaexploitation

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular