Homeराज्यउत्तराखण्डकैंची धाम स्थापना दिवस आज, मेले में बाबा के दर्शन को उमड़ा...

कैंची धाम स्थापना दिवस आज, मेले में बाबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

नैनीताल : नैनीताल के विश्वविख्यात कैंचीं धाम आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सवेरे आरती के बाद छः बजे से प्रसाद वितरण शुरू हो गया। भक्तों ने कतार में लगकर प्रसाद लिया और कतार में ही चलते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।

कैंची धाम स्थापना दिवस आज

कैंचीं धाम का 54 वॉ स्थापना दिवस पर शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। सवेरे होते होते देशभर से आए भक्तों की भीड़ मंदिर मार्ग में दो तरफ से लग गई। एक कतार भवाली से कैंचीं आने वाले लोगों की थी तो दूसरी अल्मोड़ा और रानीखेत से खैरना होते हुए कैंचीं आने वालों की रही। मंदिर के भीतर किसी को भी रुकने की अनुमाती नहीं रही। प्रशासन और पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते भक्तों को सरल और सुविधाजनक तरह से बाबा के दर्शन हो गए।

मेले में बाबा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

भक्त अपने वाहनों को पार्किंग में पार्क कर आराम से शटल सेवा के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कैंचीं धाम में बाबा के एक दर्शन को पहुंचे भक्तों की कतार दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर तक पहुँच गई। पुलिस कप्तान टीसी मंजूनाथ ने कहा कि भक्तों की भीड़ के बावजूद मेला अच्छी तरह से चल रहा है। पार्किंग, ट्रैफिक और कतार में लगे भक्तों को दर्शन कराने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। ये भी कहा कि पुलिस की ड्यूटी और कर्तव्य दोनों निभाएं जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने की पुलिस-प्रशासन की तारीफ

राजू तिवारी ने कहा की हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा नीम करोली महाराज का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा जो व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं की बहुत अच्छी तरीके से की गई है यहां पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्कतो का सामना न करना पड़े। महाराज का मालपुआ का प्रसाद इधर-उधर ना फेक क्योंकि यह प्रसाद साल में एक बार बनता है प्रसाद को बनाने में बहुत मेहनत लगती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular