Homeराज्यउत्तराखण्डसोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी भीड़, गंगा स्नान कर पुण्य कमा...

सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी भीड़, गंगा स्नान कर पुण्य कमा रहे लोग

हरिद्वार : आज अधिकमास की सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व है यानी अधिकमास के सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या आज है। वैसे तो सभी अमावस्या के महत्व है मगर इस मास में सोमवती अमावस्या व्यक्ति के लिए पुण्यदायी और जीवनदायी है। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जलसैलाव उमड़ पड़ा है। भोर से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की ङुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहें हैं।

गंगा स्नान करने के लिए यहां पर देश भर से श्रद्धालु आये है, मान्यता है कि इस अवसर पर मां गंगा में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाए पूरी होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। सैकड़ों अश्वमेघ यज्ञ के समान पूण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर पितरों के निमित पूजा करने से और दान करने से जीवन मे सुख और शांति आती है।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए है और मेला क्षेत्र को 6 सुपर जोन ,16 जोन और46 सेक्टर में बांट कर अधिकारियो और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि स्नान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराया जा सके, वही ट्रैफिक को लेकर विशेष प्लान बनाया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular