Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयहां CSC सेंटरों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण, भारी अनियमितताओं...

यहां CSC सेंटरों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण, भारी अनियमितताओं पर नोटिस जारी

csc center

रुड़की में शुक्रवार का दिन अचानक प्रशासनिक हलचल से भर गया, जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के विभिन्न CSC सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई सीएससी सेंटरों पर अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किए गए हैं।

CSC सेंटरों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण

रूड़की में आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। सुबह ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ सीएसी सेंटरों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके अचानक पहुँंचने से सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर अनियमितताएँ सामने आईं कहीं आवश्यक दस्तावेज पूरे नहीं थे, तो कहीं सेवाओं में लापरवाही साफ दिखाई दी।

भारी अनियमितताओं पर कई सेंटरों को नोटिस जारी

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जवाब न देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं। उन्होंने सेंटर संचालकों को व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

काम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को मिलने वाली डिजिटल सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सभी सेंटर निर्धारित मानकों के अनुसार ही संचालित हों, यही हमारी प्राथमिकता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के इस औचक निरीक्षण ने प्रशासन की चुस्ती तो दिखाई। इसके साथ ही शहर के CSC सेंटर संचालकों को भी अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का सख्त संदेश दे दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मे साफ कर दिया कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular