Homeराज्यउत्तराखण्डजन-धन योजना को आज 10 साल पूरे, सीएम धामी ने कहा जनधन...

जन-धन योजना को आज 10 साल पूरे, सीएम धामी ने कहा जनधन खातों ने देश के वित्तीय समावेशन को नए आयाम दिए।

देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-धन योजना को आज 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-धन योजना को लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की जन-धन योजना के माध्यम से 10 वर्षों में देश के वित्तीय समावेशन की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है।

बैंकिंग सेवा से जुड़ रहा उत्तराखंड : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना ने करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया है और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सीएम ने कहा कि 10 साल की इस यात्रा में, जन-धन योजना से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग भी मुख्यधारा में शामिल हुए हैं। इस योजना की सफलता के साथ हम सभी को एक सशक्त और समृद्ध भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

जन धन योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) एक राष्ट्रीय मिशन है जो वित्तीय समावेशन के लिए काम करता है। इस योजना के तहत, सभी तक बैंकिंग, बचत, जमा खाते, ऋण, बीमा, पेंशन जैसी वित्तीय सेवाओं को पहुंचाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular