देहरादून – उत्तराखंड में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) साइबर हमले के बाद से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। 50 घंटे से अधिक समय से सभी 90 सरकारी वेबसाइट्स और मोबाइल एप बंद पड़े हैं। आज शनिवार को आईटीडीए सभी वेबसाइटों का ट्रायल रन शुरू करेगा।

साइबर हमले ने सूबे के आईटी सिस्टम को पूरी तरह से ठप कर दिया है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि राज्य के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के विशेषज्ञ भी इस हमले की स्कैनिंग में लगे हुए हैं, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह साइबर हमला कहां से हुआ। उन्होंने बताया कि अभी तक पूरा डेटा सुरक्षित है।
इस हमले के चलते सचिवालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस का कार्य ठप हो गया है। पुलिस की सीसीटीएनएस सेवा बंद होने से ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने समेत सभी कामकाज प्रभावित हुए हैं। नगर निगम दून में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों का कार्य भी रुक गया है।
इसी तरह, अपुणि सरकार प्रणाली न चलने से यूजर्स को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बंद होने से कोई शिकायत दर्ज नहीं की जा सकी, जबकि राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट भी बंद है, जिससे भर्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज की पूर्वानुमति भी मैन्युअल रूप से करनी पड़ रही है।
केंद्रीय एजेंसियां इस आईटी आपदा के पीछे जिम्मेदार लोगों की तलाश में जुट गई हैं। आईटीडीए निदेशक ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को प्रोटोकॉल के तहत समय से सूचना दे दी गई थी।
उत्तराखंड के आईटी सचिव नितेश झा ने कहा कि पूरे सिस्टम को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर स्कैन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञ सलाह के अनुसार पहले चरण में स्वान सेवाएं सुचारू हो गई हैं और अन्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से एक-दो दिन में पुनः शुरू किया जाएगा।
आज शनिवार को ट्रायल रन के साथ, आईटीडीए उम्मीद कर रहा है कि सभी सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हो सकेंगी।
#ITDA #tries #recover #CyberAttack #government #websites #mobile #apps #closed #more #50hours #Uttarakhand #TrialRun #Data #ITSystem
Check vast types of condoms. They give sure time. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] quick. Find any kind well.