Homeराज्यउत्तराखण्डबेरीनाग में थाना दिवस में उठी बाजार की जाम समस्या, साइबर ठगी...

बेरीनाग में थाना दिवस में उठी बाजार की जाम समस्या, साइबर ठगी और अवैध भांग पर सख्ती के निर्देश

पिथौरागढ़ :  पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग कोतवाली में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं।

बेरीनाग में थाना दिवस में उठी बाजार की जाम समस्या

बेरीनाग में थाना दिवस की बैठक के दौरान व्यापारियों ने बेरीनाग बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सके।

साइबर ठगी और अवैध भांग पर सख्ती के निर्देश

कोतवाल नरेश कुमार गंगवार ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने की अपील की। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने अवैध रूप से भांग की खेती करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही और लोगों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। थाना दिवस में मौजूद लोगों को कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा एवं नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular