Homeराज्यउत्तराखण्डभारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, सीएम धामी ने पुष्पांजलि...

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज, सीएम धामी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। सीएम धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

सीएम धामी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरकार पटेल के कार्यों को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular