Homeराज्यउत्तराखण्डआईपीएस श्वेता चौबे ने संभाली टिहरी SSP की कमान, पारदर्शिता, नशा उन्मूलन...

आईपीएस श्वेता चौबे ने संभाली टिहरी SSP की कमान, पारदर्शिता, नशा उन्मूलन और महिला सुरक्षा पर जोर

IPS श्वेता चौबे होंगी टिहरी की नई पुलिस कप्तान, मंदिर में पूजा अर्चना के बाद संभाला कार्यभार 

TEHRI GARHWAL: टिहरी गढ़वाल जनपद को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में श्वेता चौबे की तैनाती मिली है। उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। नई एसएसपी की तैनाती से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद संभाला पद 

कार्यभार संभालने से पहले श्वेता चौबे ने जनपद पहुंचकर सबसे पहले भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वो नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाली। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता रखने के स्पष्ट निर्देश 

अपने संबोधन में SSP श्वेता चौबे ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों और कार्यप्रणाली का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

जारी रहेंगे महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, नशा उन्मूलन अभियान 

इसके साथ ही SSP ने निर्देशित किया कि जिले में चल रहे नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जैसे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की भी बात कही। वहीँ जनपद वासियों में भी नवनियुक्त एसएसपी को लेकर कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular