Homeराज्यउत्तराखण्डखाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान , 3 कुंतल पनीर और...

खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान , 3 कुंतल पनीर और 60 किलोग्राम मावा किया जब्त….

देहरादून : होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रख रही हैं और लगातार छापेमारी कर रही हैं।

हाल ही में, धुलकोट, विकासनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कुंतल पनीर और 60 किलोग्राम मावा जब्त किया गया। यह माल हरिद्वार (मंगलौर) से लाया गया था और इसे प्रेमनगर, धुलकोट, सेलाकुई तथा सहसपुर में वितरित किया जाना था। इस कार्रवाई की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने दी, जिन्होंने बताया कि प्रदेश के बॉर्डर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की आपूर्ति रोकी जा सके।

विभाग ने कहा कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं और शेष सामग्री को शिशमबाड़ा डंपिंग ज़ोन में नष्ट कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेशभर में हर जिले में विशेष टीमें सक्रिय हैं जो होली से पहले मिठाइयों, दूध, मावा, पनीर, खाद्य तेल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों की गहन जांच कर रही हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी मिलावटी खाद्य सामग्री बिक रही हो, तो इसकी सूचना विभाग को टोल फ्री नंबर पर दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular