Homeराज्यउत्तराखण्डलक्सर में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घटना के बाद...

लक्सर में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घटना के बाद से इलाके में हड़कंप।

हरिद्वार/लक्सर – हरिद्वार के लक्सर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ बदमाशों ने लक्सर में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लक्सर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

घटना मंगलवार की है। कुछ बदमाशों ने लक्सर के बसेड़ी गांव के रहने वाले युवक दानिश उर्फ भूरा को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल हालत में दानिश को इलाज के लिए लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular