Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में तीर्थ पुरोहित ने पारिवारिक विवाद में सास और साले को...

हरिद्वार में तीर्थ पुरोहित ने पारिवारिक विवाद में सास और साले को मारी गोली, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती….

हरिद्वार: देवतान मोहल्ला निवासी और पेशे से तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान ने गुरुवार की रात करीब 12 बजे अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया. बताया गया है कि पराग ने पहले घर की बत्तियां बंद कीं. फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

तीर्थ पुरोहित पर हमले का आरोप: देवतान मोहल्ला निवासी और पेशे से तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान ने गुरुवार की रात करीब 12 बजे अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को किसी बहाने से अपने घर बुलाया. बताया गया है कि पराग ने पहले घर की बत्तियां बंद कीं. फिर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घर बुलाकर सास और साले को मारी गोली: युवक द्वारा चलाई गोली साले के कान को छूते हुए निकल गई. सास पर चलाई गई गोली उसके चेहरे को पार कर गई. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर है.

अस्पताल में भर्ती हैं घायल: गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना मिलने पर

परिजनों ने हमले को पूर्वनियोजित बताया: परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था. आरोपी पराग ने पूरी योजना के तहत सास और साले को बुलाकर उन पर हमला किया. हालांकि, पारिवारिक रंजिश की बात से परिजनों ने इनकार किया है, जिससे हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है.

फरार आरोपी की तलाश: घटना की सूचना मिलते ही तीर्थ पुरोहित समाज के अनेक लोग अस्पताल में एकत्र हो गए और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उधर, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि- देवतान मोहल्ले में फायरिंग की घटना हुई है. एक युवक और महिला घायल हैं. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
-प्रदीप बिष्ट, कोतवाली प्रभारी-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular